पुन: प्रकाशन
पुन: प्रकाशन

पुन: प्रकाशन नीति

हमारा मिशन हिमालयी जलक्षेत्र के समक्ष आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों की समझ को बढ़ावा देना है। इस मिशन के तहत हम आपको निम्नलिखित दिशानिर्देशों के तहत अपनी सामग्री साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 

 

हमारी सभी लिखित सामग्री किएटिव कॉमन्स एट्रिब्यूशन-नॉन कमर्शियल-नोडरिविटिव्स 4.0 इंटरनेशनल (सीसी बीवाई एनसी एनडी) लाइसेंस के अंतर्गत आती हैं।

मल्टीमीडिया सामग्री के लिए ग्राफिक्स, फोटो, चित्र, वीडियो और पॉडकास्ट समेत सभी जानकारियों के लिए नीचे मल्टीमीडिया सेक्शन देखें।

इस लाइसेंस के अंतर्गत हमें सूचित किए बिना अथवा हमसे सहमति लिए​ बिना हमारी लिखित सामग्री को ऑनलाइन या प्रिंट में पुनः प्रकाशित कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ वेबसाइट लिंक देना अनिवार्य होगा। सामग्री का उपयोग व्यावसायिक के लिए लाभ नहीं कर सकते हैं। लिखित सामग्री में किसी तरह का परिवर्तन ना करें। 

एट्रीब्यूशन:

आपको मूल बाय-लाइन के जरिए लेख के लेखक को क्रेडिट देना होगा। साथ ही, सीधे हमारी वेबसाइट पर खुलने वाला लिंक भी आपको अपने पेज के ऊपरी हिस्से पर एक छोटे से नोट के साथ डालना होगा जिसमें लिखा होगा, स्रोत: द् थर्ड पोल। उदाहरण के लिए: यह आलेख मूल रूप से एक क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत द् थर्ड पोल पर प्रकाशित हुआ था।

गैर व्यावसायिक:

हमारे लेख केवल संपादकीय रूप से उपयोग किए जा सकते हैं। इनका इस्तेमाल धनोपार्जन के लिए नहीं किया सकता है। हमारी​ विशेष अनुमति के बिना सामग्री भुगतान के लिए बेचा या पुन: प्रकाशित नहीं किया जा सकता है। आप हमारी सामग्री को विज्ञापन पृष्ठों (जहां पर विज्ञापन लगे हों) पर भी पुन: प्रकाशित कर सकते हैं, लेकिन सामग्री को विज्ञापन के साथ जोड़ नहीं सकते अथवा उनका इस्तेमाल विज्ञापन में नहीं कर सकते हैं। 

मौलिकता में परिवर्तन नहीं :

हमारे लेखों में शीर्षक और संपादकीय शैली को छोड़कर किसी अन्य सामग्री में बदलाव या संपादन नहीं कर सकते हैं।  उदाहरण के लिए संगठितको व्यवस्थितमें बदला जा सकता है। कल​​को पिछले सप्ताहमें बदला जा सकता है और दिल्लीको यहांमें बदला जा सकता है। लेखों के भीतर द् थर्ड पोल के उल्लेखों को भी हटाया जा सकता है। उदाहरण के लिए –शोधकर्ता ने द् थर्ड पोल को बतायाकी जगह शोधकर्ता ने कहामें बदला जा सकता है। लेख में द् थर्ड पोल या अन्य साथी वेबसाइटों के हाइपरलिंक्स हों तो उन्हें हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन अन्य बाहरी लिंक हों, तो उन्हें हटाया जा सकता है। यदि सामग्री मौलिक रहती है, तो हम अन्य भाषाओं में अनुवाद का भी स्वागत करते हैं। 

आपसे अनुरोध है कि हमारी मूल सामग्री के प्रकाशन की तारीख के कम से कम दो दिन बाद ही इस को पुन: प्रकाशित करें। इसके अलावा, आपकी वेबसाइट के माध्यम से हमारे लेख ​जितने पाठकों तक पहुंच रहे हैं, उससे संबंधित आंकड़े साझा करें। यदि आप हमारी सामग्री को नियमित रूप से पुनः प्रकाशित करते हैं, तो हमें सूचित जरूर करें।

यदि आप इस पुनः प्रकाशन संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में या सामग्री का उपयोग करने की अनुमति के संदर्भ में और अधिक जानकारी चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें : [email protected]

मल्टीमीडिया सामग्री:

मल्टीमीडिया सामग्री का अर्थ है: ग्राफिक्स, तस्वीरें, चित्र, वीडियो, पॉडकास्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग।

कॉपीराइट सामग्री:

हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित कोई भी मल्टीमीडिया सामग्री जोकि निर्माता की अनुमति के साथ प्रकाशित की गई है और जिस पर कॉपीराइट का चिन्ह (उदाहरण के लिए: फोटो © निर्माता का नाम) प्रतीक लगा हुआ है, वह सामग्री हमारी क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस की शर्तों के अंतर्गत नहीं आती है और इसे पुनर्प्रकाशित नहीं किया जा सकता है। यदि आप कॉपीराइट मल्टीमीडिया सामग्री वाले किसी लेख को पुनः प्रकाशित करना चाहते हैं, तो आप उस लेख अथवा अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कॉपीराइट चिन्ह नहीं लगा हो। अगर उसमें कॉपीराइट चिन्ह वाली सामग्री हो, तो उसे तत्काल हटा दें।

ग्राफिक्स/तस्वीरें/चित्र:

कोई भी ग्राफिकल मल्टीमीडिया सामग्री चाहे स्थिर या संवादात्मक हो, जो बिना श्रेय के प्रकाशित हो या हमारे लोगो के बिना प्रकाशित हो अथवा जिसमें द् थर्ड पोल को श्रेय दिया गया हो, हमसे संबंधित है और हमारी लिखित सामग्री के समान क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत प्रकाशित है। इसे निम्न प्रकार से प्रकाशित करें :

  • चित्र: द् थर्ड पोल
  • चित्र: क्रिएट करने वाले का नाम/ द् थर्ड पोल

लाइसेंस की शर्तों को पालन करते हुए इस सामग्री को संबंधि​त लेख अथवा स्वतंत्र रूप से लिखित सामग्री के साथ पुनर्प्रकाशित और दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि मूल लेख के साथ पुनः प्रकाशित कर रहे हैं, तो कृपया मूल क्रेडिट के साथ प्रकाशित करें। यदि स्वतंत्र रूप से लिखित सामग्री के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कृपया लेख के साथ आगे दिए गए प्रारूप में लिंक के साथ क्रेडिट प्रदान करें। निर्माता का नाम/ द् थर्ड पोल, सीसी बीवाई एनसी एनडी

यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली वास्तविक तस्वीर चाहते हैं, तो कृपया हमसे इस पर संपर्क करें : [email protected]

स्थिर मल्टीमीडिया सामग्री को हमारी लिखित सामग्री के साथ पुनर्प्रकाशित किया जा सकता है, जिसकी शर्तें निम्नलिखित हैं :

  • तस्वीर :Alamy या तस्वीर : निर्माता का नाम/Alamy

हम Alamy से कुछ तस्वीरें सीमित उपयोग के अधिकार के साथ खरीदते हैं। Alamy के साथ हमारा समझौता क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन करते हुए इन तस्वीरों को उन लेखों के साथ पुनर्प्रकाशित करने की अनुमति देता है, जिनमें वे मूलरूप से प्रकाशित हुई हैं, लेकिन स्वतंत्र रूप से लिखित सामग्री के साथ प्रकाशित नहीं हैं।

  • तस्वीर : निर्माता का नाम या फोटो: निर्माता का नाम/ स्रोत या संस्थान

हम उन बाहरी प्रदाताओं की तस्वीरों का भी उपयोग करते हैं, जिन्होंने हमारे क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत सीमित उपयोग के आधार पर अनुमति दी है। क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस की शर्तों का पालन करते हुए इन तस्वीरों को उन लेखों के साथ पुनर्प्रकाशित करने की अनुमति देता है, जिनमें वे मूलरूप से प्रकाशित हुई हैं, लेकिन स्वतंत्र रूप से लिखित सामग्री के साथ इनके उपयोग की अनुमति नहीं है।

  • तस्वीर : निर्माता का नाम/ स्रोत या संस्थान, सीसी बीवाई (इस प्रारूप में क्रेडिट दें)

विभिन्न क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस में से एक के तहत हम बाहरी प्रदाताओं द्वारा जारी की गई तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं। ये तस्वीरें आलेखों के साथ पुनर्प्रकाशित की जा सकती हैं। तस्वीरों का इस्तेमाल उसी तरह से करना होगा जैसा ये आलेख में हैं। स्वतंत्र इस्तेमाल के लिए स्रोत का जिक्र करें।

वीडियो :

हमारी साइट पर मौजूद वीडियो पर हमारा अधिकार है। हम आपको हमारी वीडियो सामग्री साझा करने और उन पर फिर से काम करने की अनुमति देते हैं। जैसा कि हमारे सभी वीडियो क्रिएटिव कॉमन्स एट्रिब्यूशन नॉन-कमर्शियल (सीसी बीवाई एनसी) लाइसेंस के तहत जारी किए गए हैं। इसका अर्थ है कि ​वीडियो निर्माता और द् थर्ड पोल को क्रेडिट देकर हमारे वीडियो को पुन: प्रकाशित, पुन: उपयोग और उन पर दोबारा काम कर सकते हैं। वीडियो का इस्तेमाल धनोपार्जन के लिए नहीं कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए : अगर आप वीडियो को पुन: प्रकाशित करना चाहते हैं, तो क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत जारी फॉर्मेट में क्रेडिट दें :यह द् थर्ड पोल फिल्म रकीब हमीद नाइक द्वारा निर्देशित और संपादित की गई है।

दोबारा काम किए जाने वाले वीडियो सामग्री पर भी इसी तरह क्रेडिट देना होगा।

अगर हमारी वीडियो फाइल्स या उपयोग किए गए फुटेज के क्लिप चाहिए, तो कृपया हमसे संपर्क करें : [email protected]

पॉडकास्ट :

हमारी पॉडकास्ट सामग्री को हमारी​ लिखित सामग्री के समान क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत ही जारी किया जाता है। लाइसेंस की शर्तों का पालन करते हुए पॉडकास्ट सामग्री को पुनर्प्रकाशित और पुन: उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इसमें बदलाव ​करने की अनुमति नहीं है।

न्यूजलेटर के लिए हमें साइन करें सब्सक्राइब करें